us vice president vance

  • आज लौट जाएंगे अमेरिकी उप राष्ट्रपति वेंस

    जयपुर/आगरा। भारत के चार दिन के दौरे पर आए अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को आगरा पहुंचे और ताजमहल देखा। आगरा में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाईअड्डे पर उप राष्ट्रपति वेंस और उनके परिवार का स्वागत किया। गौरतलब है कि वेंस जयपुर में ठहरे हैं लेकिन बुधवार को तीन घंटे के लिए आगरा गए थे। ताजमहल देखने आगरा पहुंचे वेंस उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चे थे। तीनों बच्चों ने पारंपरिक परिधान पहना हुआ था। इससे पहले बुधवार को उनको जयपुर के सिटी पैलेस जाना था, लेकिन यह दौरा रद्द कर दिया गया।...

  • व्यापार संधि की शर्तें तय

    जयपुर। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संधि के लिए चल रही वार्ता अंतिम दौर में पहुंच गई है और कभी भी संधि का ऐलान हो सकता है। भारत के चार दिन के दौरे पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका और भारत ने व्यापार संधि के लिए शर्तों को फाइनल कर दिया है। इसे टर्म्स ऑफ रेफरेंस कहते हैं। गौरतलब है कि सोमवार, 21 अप्रैल की शाम को जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और दोनों के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई थी।...