सिडनी टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे उस्मान ख्वाजा
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। सिडनी टेस्ट से पहले सीनियर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के संन्यास पर अटकलें लगाई जा रही हैं। इस मुद्दे पर सिडनी टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ख्वाजा अपनी स्थिति साफ करेंगे। द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, उस्मान ख्वाजा शुक्रवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अपने टेस्ट भविष्य को लेकर चल रही अफवाहों पर स्थिति स्पष्ट करेंगे। ख्वाजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई...