Uttar Pradesh Cabinet

  • उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने तीन अगस्त से विधानमंडल का मॉनसून सत्र बुलाने को मंजूरी दी

    उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने इस वर्ष विधानमंडल (विधानसभा-विधानपरिषद) के दोनों सदनों का तीसरा सत्र तीन अगस्त से बुलाने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इस सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक बजट और अन्य विधायी कामकाज पर चर्चा होगी। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां उनके आवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया। बैठक के बाद वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को बताया कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार विधानसभा और विधानपरिषद दोनों का सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार सत्र के दौरान वित्त...

  • उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने दी तीन नये निजी विश्वविद्यालय खोलने की मंजूरी

    उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को राज्य में तीन नये निजी विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्तावों को मंजूरी दी। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि यह निर्णय यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही राज्य में निजी विश्वविद्यालयों की कुल संख्या बढ़कर अब 56 हो जायेगी। उपाध्याय ने प्रेसवार्ता में कहा कि तय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद 'उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम—2019' के तहत इन प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने सम्बन्धित संस्थानों को 'आशय पत्र' और संचालन प्राधिकार पत्र जारी करने की मंजूरी...