यूपी में भाजपा की बेचैनी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एक साल रह गए हैं और उससे पहले कई घटनाक्रम ऐसे हुए हैं, जिनसे भारतीय जनता पार्टी की बेचैनी बढ़ी है। इस बेचैनी की एक संकेत तो यह है कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत लगातार उत्तर प्रदेश में प्रवास कर रहे हैं। वे तीन दिन गोरखपुर में रहे। फिर लखनऊ पहुंचे तो तीन दिन वहां रहे और उसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में उन्होंने डेरा डाला। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे। दोनों के बीच करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने बारी...