हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या आठ हुई
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली में 28 फरवरी को बर्फ का पहाड़ टूटने से फंसे मजदूरों में से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। इनमें से चार लोगों की मौत बाद इलाज के दौरान हुई। उन्हें बचा लिया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के तीसरे दिन रविवार को चार शव निकाले गए। हादसे के दूसरे दिन शुक्रवार को 17 लोगों को निकाला गया था। शनिवार को 33 लोग निकाले गए थे। इन्हीं में से चार लोगों की मौत हुई थी। पहले हिमस्खलन में लापता मजदूरों की संख्या 55 बताई गई थी, लेकिन शनिवार...