उत्तरकाशी में मस्जिद के विरोध में महापंचायत
देहरादून। उत्तराखंड के शहर उत्तरकाशी में रविवार को एक बड़ी हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें देश के अलग अलग हिस्सों से हिंदुवादी नेता पहुंचे। हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। शहर की एक मस्जिद को अवैध बताने के साथ शुरू हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए यह बैठक हुई थी। देवभूमि विचार मंच की ओर से इस महापंचायत का आयोजन किया गया। गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान और स्वामी दर्शन भारती भी महापंचायत में शामिल हुए। विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करेंगे। इसके लिए सभी...