वडोदरा पुल हादसे में अबतक 15 की मौत
गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना में चार और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बुधवार सुबह पादरा कस्बे के निकट गंभीरा गांव के पास चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। यह पुल आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ता है। वडोदरा के जिलाधिकारी अनिल धमेलिया के अनुसार कम से कम तीन व्यक्ति अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा...