पुतिन जो कह रहे हैं क्या भारत वह कर सकता है?
यह बड़ा सवाल है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जो कह रहे हैं क्या भारत वह कर सकता है? वे कह रहे हैं कि भारत उनके देश से तेल खरीदना जारी रखे और अमेरिका का मुंह न देखे। पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में हवा भरने के मकसद से कहा कि भारत एक सभ्यतागत देश है, महान देश है और वह दबाव में नहीं आएगा। लेकिन भारत को पता है कि अमेरिका अगर पाबंदी लगाता है तो रूस से तेल खरीदते रहना कितना मुश्किल हो सकता है। इसलिए वह समयबद्ध पाबंदी बढ़ाए जाने की मांग करता है या उसका...