वंदना कटारिया: ओलंपिक में हैट्रिक गोल करने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी
भारतीय महिला हॉकी में वंदना कटारिया का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। पिछले एक दशक में भारतीय महिला हॉकी के उत्थान में जिन खिलाड़ियों का सबसे अहम योगदान रहा है, उनमें वंदना का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वंदना का जन्म 15 अप्रैल, 1992 को रोशनाबाद, (पहले उत्तर प्रदेश, अब उत्तराखंड) में हुआ था। वंदना ने फॉरवर्ड के तौर पर बड़ी पहचान बनाई। कटारिया को 2006 में भारतीय जूनियर टीम में चुना गया था। 2009 में उन्होंने सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। 2013 महिला हॉकी जूनियर विश्व कप में भारत की शीर्ष गोल-स्कोरर होने के...