आयुर्वेदिक चमत्कार : सेहत के लिए संजीवनी है वासा का पौधा
Ayurvedic Miracle Vasa Plant : एक पुरानी कहावत है कि प्राकृतिक जड़ी-बूटियों में हर मर्ज की दवा छिपी होती है। ऐसा ही एक औषधीय पौधा है वासा, जिसे अडूसा के नाम से भी जाना जाता है। वासा का वैज्ञानिक नाम जस्टिसिया अधाटोडा है और इसे आमतौर पर अंग्रेजी में मालाबार नट के नाम से भी जाना जाता है। गांवों में इसे "रूस" भी कहते हैं। इसकी पत्तियां, जड़, फूल और फल कई बीमारियों में रामबाण साबित होते हैं। वासा में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। प्राचीनकाल...