पोप फ्रांसिस का निधन
वेटिकन सिटी। कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। वेटिकन के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सोमवार की सुबह सात बजकर 35 मिनट पर पोप ने अंतिम सांस ली। पोप फ्रांसिस इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे। बताया गया है कि सोमवार को रात आठ बजे वेटिकन में पोप का शव ताबूत में रखा जाएगा। उनके वेटिकन स्थित सेंट मार्था निवास पर कार्डिनल केविन जोसेफ फैरेल, पोप का शव ताबूत में रखेंगे। बुधवार को उनका शव सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा जा सकता है। पिछले कई महीनों से पोप स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ...