वेनेजुएला का तेल बेचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
नई दिल्ली। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया प्लोरेस को उठवा कर अमेरिका लाने और उन पर मुकदमा शुरू करने के बाद अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वे वेनेजुएला का तेल बेचेंगे। उन्होंने बड़ी तेल कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की है। यह भी कहा जा रहा है कि वेनेजुएला का तेल भारत को भी मिलेगा। भारत की पेट्रोलियम कंपनी रिलायंस ने भी वहां से तेल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। मीडिया की खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन के एक जानकार अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है...