विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ की शूटिंग पूरी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'राणाबाली' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के अवसर पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी फिल्म अब निर्माणोत्तर चरण में पहुंच गई है। फिल्म की रिलीज में 29 दिन शेष रहने के अवसर पर निर्माताओं ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नया श्वेत-श्याम पोस्टर जारी किया है। इसमें दोनों कलाकार पारंपरिक ऐतिहासिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा 'राणाबाली' और रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' की भूमिका निभा रही हैं। Also Read : मैथ्यू वेड ने बीबीएल को...