विजय देवरकोंडा ने लॉन्च किया स्किनकेयर ब्रांड ‘अनहाइप’
अभिनेता विजय देवरकोंडा ने फंक्शनल स्किनकेयर ब्रांड 'अनहाइप' लॉन्च किया है। विजय इस ब्रांड के सह-संस्थापक हैं और उन्होंने इसके उत्पादों के निर्माण एवं विकास में शुरुआत से सक्रिय भूमिका निभाई है। ब्रांड का उद्देश्य युवाओं के लिए रोजमर्रा की स्किनकेयर को सरल, प्रभावी और सुलभ बनाना है। Also Read : ‘हक़’ सिर्फ देखी नहीं, इस पर बात भी होनी चाहिए: इमरान हाशमी विजय ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ कई महीनों तक फॉर्मूलेशन पर काम किया और उत्पादों के विभिन्न संस्करणों को करीब नौ महीने तक खुद इस्तेमाल कर उनकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता को परखा। विजय ने कहा कि...