बिहार में जमीन माफिया सुधर जाएं या कार्रवाई झेलने को तैयार रहें : विजय सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जमीन माफिया और विभाग के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह किसी दबाव या धमकी के आगे नहीं झुकेंगे। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में जो भी लोग जमीन माफिया और विभाग के लिए गलत काम कर रहे हैं, वे सुधर जाएं, नहीं तो उनको परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा, "मुझे किसी का डर नहीं है, मैं भ्रष्टाचार और जमीन से जुड़े...