Vijay Kumar Sinha

  • उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भागलपुर में लगाया भूमि सुधार जनकल्याण संवाद

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा का भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम जारी है। सोमवार को वे भागलपुर के टाउन हॉल में संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और 'ऑनस्पॉट' लोगों की समस्याओं का निपटारा किया।  इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कोताही बरतने वाले अधिकारियों की क्लास भी लगाई। उन्होंने एक अधिकारी पर भड़कते हुए कहा कि इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को समय पर अपने दायित्व निभाने होंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना होगा। पुराने मामलों को देखना भी अधिकारी की जिम्मेदारी...

  • बिहार एनडीए के नेताओं ने ‘बीड़ी’ विवाद पर जताई नाराजगी

    केरल कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में बिहार की तुलना बीड़ी से करने पर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहारियों के ऐसे अपमान का जवाब पूरा देश देगा। बिहार मां भारती की संतानों के गौरव का प्रतीक रहा है। लोगों को यह ज्ञान ही नहीं है कि बिहार अखंड भारत का निर्माता रहा है, यह ज्ञान-विज्ञान की भूमि रही है और यह कई धर्मों की उत्पत्ति...

  • सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर संजय राउत का बयान दुर्भाग्यपूर्ण: विजय कुमार सिन्हा

    Vijay Kumar Sinha : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के ‘बारात’ वाले बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनका यह बयान बेहद ही दुखद दुर्भाग्यपूर्ण है।  सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि संजय राउत राष्ट्रवाद का राग अलापते हैं। लेकिन, यह बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर के लोगों से मानवता के रक्षक के रूप में एकजुट होने का आह्वान कर रहा है और आतंकवाद मुक्त...

  • तेजस्वी यादव के बयान पर विजय सिन्हा का पलटवार

    Vijay Kumar Sinha : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के एक बयान पर पलटवार करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव घबराहट में हैं, भयभीत हैं।  उन्होंने कहा कि हर भ्रष्टाचारी के ऊपर जब चोट पड़ती है तो वह बिलबिला जाता है। बिहार को लूटने वालों के मानसिक पतन की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय बजट पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के लिए दूरगामी परिणाम देगा। (Vijay Kumar Sinha) उन्होंने कहा कि इस बजट से विकसित बिहार बनाने, आत्मनिर्भर बिहार बनाने...

  • दरभंगा की घटना को उप मुख्यमंत्री सिन्हा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

    पटना। बिहार के दरभंगा में विवाह पंचमी में निकाली गई झांकी पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किये जाने की घटना को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बिहार में शांति भंग करने वाली मानसिकता को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सिन्हा ने कहा कि असामाज‍िक मानसिकता रखने वाले बिहार के अंदर की शांति और सुशासन को भंग करने का खेल खेल रहे हैं, ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और बिहार की शांति सरकार...