टी20 विश्व कप 2026: विक्रम राठौड़ श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच बने
टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ सह-मेजबान श्रीलंका ने टूर्नामेंट से पहले अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। श्रीलंका ने भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। विक्रम राठौड़ को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सिर्फ टी20 विश्व कप 2026 के लिए बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। विक्रम राठौड़ ने लंबे समय तक भारतीय टीम के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच काम किया है। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था। उस समय विक्रम राठौड़ भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच...