उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि मौजूदा नामित सदस्यों का एक साल का कार्यकाल 29 मई को पूरा होने और बोर्ड के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसका पुनर्गठन अपरिहार्य हो गया था। Also Read : सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें...