विनोद अदानी पर कांग्रेस का निशाना
नई दिल्ली। अदानी समूह को लेकर हुए नए खुलासे के बाद कांग्रेस ने अब उद्योगपति गौतम अदानी के भाई विनोद अदानी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या विनोद अदानी का मुद्दा सेबी और ईडी से जांच कराने लायक नहीं है? पहले हिंडनबर्ग रिसर्च में विनोद अदानी पर कई आरोप लगाए गए थे। अब ‘फोर्ब्स’ की एक रिपोर्ट में भी विनोद अदानी की वित्तीय गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या उद्योगपति गौतम अदानी के...