विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का जिम्मा
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम के गठन के एक दिन बाद महामंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों के बीच काम का बंटवारा भी शुरू हो गया है। मंगलवार को पार्टी की ओर से तीन राज्यों के प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। तीनों राज्यों में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश है। बिहार में भाजपा की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। यूपी के साथ साथ पंजाब और गुजरात के प्रभारियों के नाम का ऐलान भी हुआ है। नितिन...