बंगाल में नतीजों के बाद से हिंसा जारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। नौ मई को राज्य में नई सरकार शपथ लेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बीच चार मई को आए नतीजों के बाद से राज्य के अलग अलग हिस्सों में लगतार हिंसा हो रही है। तोड़फोड़ की घटनाओं के साथ साथ मारपीट और हत्या की कई वारदातें हुई हैं। बुधवार को खबर आई कि पिछले 24 घंटे में कम से कम चार...