vip security

  • जनता की जान की क़ीमत पर वीआईपी सुरक्षा क्यों?

    भारतीय मूल का 38 वर्षीय हिमांशु गुलाटी नॉर्वे का तीसरी बार सांसद है और वहाँ का उप-कानून मंत्री भी। उसे कोई वीआईपी सुरक्षा नहीं मिली हुई। उसने मुझे बताया कि नॉर्वे की पिछली प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग जब एक बार उसके घर रात्रि भोज पर आईं तो वे बिना किसी सुरक्षा बंदोबस्त के स्वयं कार चला कर आईं और सीधे रसोई में जा कर रसोइए से हाल चाल पूछने लगीं। नर्मदा नदी के बरगी बाँध के दुखद हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक आम नागरिक की टिप्पणी ने मुझे कुछ सोचने पर मजबूर किया। उसका कहना था कि जब देश...

  • वीआईपी सुरक्षा से हटेगी एनएसजी

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। अब अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों यानी वीआईपी की सुरक्षा में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड यानी एनएसजी को नहीं तैनात किया जाएगा। जिन अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा में एनएसजी है उन्हें अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ की सुरक्षा मिलेगी। अगले महीने से यह आदेश लागू हो जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई लोगों की सुरक्षा अभी तक एनएसजी के हवाले थी। अब उनकी सुरक्षा भी सीआरपीएफ करेगी। बताया गया है कि संसद की सुरक्षा में लगे रिटायर सीआरपीएफ जवानों को स्पेशल ट्रेनिंग...