विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसे में आठ की मौत
विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित स्टील प्लांट में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पिघला हुआ लोहा मजदूरों के ऊपर गिर गया, जिसकी वजह से आठ की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया गया है कि राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड यानी आरआईएनएल प्लांट में करीब 16 सौ डिग्री तापमान वाला पिघला हुआ लोहा यानी मोल्टन आयरन मजदूरों पर गिर गया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। बताया गया है कि स्टील प्लांट में क्रेन की मदद से एक बड़े बकेट में...