विजय और स्टालिन का फर्क
सीपीआई के राज्य सचिव एम वीरपांडियन ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि टीवीके नेता विजय की शपथ में तमिलनाडु का राज्य गीत 'तमिल थाई वाजथु' को बाद में बजाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से तय प्रोटोकॉल के मुताबिक सबसे पहले तमिलनाडु का राज्य गीत आता है। उसको सबसे पहला स्थान दिया गया है। इसलिए मुख्यमंत्री की शपथ में भी पहले राज्य गीत बजना चाहिए और उसके बाद राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान होना चाहिए। वीरापांडियन ने इसकी ओर ध्यान दिलाने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को एक चिट्ठी भी लिखी है। हो सकता...