मान सरकार ने विश्वास मत हासिल किया
चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान सरकार के सामने कोई खतरा नहीं था लेकिन शुक्रवार को विधानसभा का एक विशेष सत्र बुला कर सरकार ने विश्वास मत हासिल किया। सरकार के समर्थन में 88 वोट पड़े। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के पास पंजाब की 117 सदस्यों की विधानसभा में 94 विधायक हैं। विश्वास मत पर चर्चा में छह विधायक गैरहाजिर रहे, जिनमें से दो जेल में हैं और चार किसी अन्य कारण से नहीं आए। सदन में वोटिंग के दौरान कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के विधायक मौजूद नहीं रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वे...