व्यापमं की जांच इंस्पेक्टर मातादीन स्टाइल में
महान साहित्यकार हरिशंकर परसाई मध्य प्रदेश के ही थे। उनकी एक व्यंग्य रचना है ‘इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर’। इसमें वे बताते हैं कि कैसे इंस्पेक्टर मातादीन ने चांद पर की पुलिस को जांच के तरीके सिखाए थे। उसमें एक तरीका गवाहों को लेकर था। इंस्पेक्टर मातादीन ने चश्मदीद गवाह को परिभाषित करते हुए कहा कि चश्मदीद गवाह वह नहीं होता है, जो मौके पर मौजूद रहे, बल्कि वह होता है, जो अदालत में कहे कि वह मौके पर मौजूद थे। इसी तरह उन्होंने पुलिस को यह भी सिखाया कि पुलिस के पास हर समय गवाहों का एक स्टॉक होना चाहिए,...