बिहार में विपक्ष वक्फ विरोधी आंदोलन में शामिल होगा
संसद के पिछले सत्र में वक्फ कानून पास होने के बाद से देश भर के मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। इसके खिलाफ आंदोलन चल रहे थे लेकिन उसी बीच पहलगाम कांड हो गया और फिर सब कुछ थम गया। बाद में ऑपरेशन सिंदूर की वजह से विरोध प्रदर्शन थमे रहे। अब एक बार फिर वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन शुरू होने जा रहे हैं। बिहार में 29 जून को बड़ा प्रदर्शन होगा। इमारत ए शरिया की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। चूंकि चार महीने के बाद बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं इसलिए...