वायनाड में भूस्खलन में मृतक संख्या बढ़कर छह हुई
केरल के वायनाड में भूस्खलन में बृहस्पतिवार को आपदा स्थल से तीन और शव मिलने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जो तीन शव बरामद किए गए हैं उनकी पहचान प्रवासी श्रमिकों के तौर पर हुई है जिनमें उत्तर प्रदेश से सर्वेक्षणकर्ता अजहरुद्दीन अंसारी, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले इंजीनियर राहुल शर्मा और बिहार निवासी खुदाई करने वाली मशीन (एक्सकेवेटर) के ऑपरेटर मोहम्मद इमरान शामिल हैं। इससे पूर्व, केरल के मंत्री ए.पी. अनिल कुमार और टी. सिद्दिक ने पत्रकारों को बताया था कि...
