वायनाड भूस्खलन: पांच लापता लोगों की तलाश जारी
केरल के पर्वतीय जिले वायनाड में सुरंग मार्ग निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में एक दिन पहले तीन लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य लापता हो गए थे। घटना के बाद से लापता पांच लोगों कल तलाश के लिए व्यापक खोज एवं बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। वायनाड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवमनोहर ने पत्रकारों को बताया कि भूस्खलन के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि खोजी कुत्तों, अग्निशमन दल के...