’36 डेज’ का टीजर रिलीज, खौफनाक अंदाज में नजर आई नेहा शर्मा
मुंबई। 'इल्लीगल', 'शाइनिंग विद द शर्मा' जैसी वेब सीरीज (Web Series) के बाद एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) इन दिनों '36 डेज' (36 Days) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस अपकमिंग स्ट्रीमिंग शो का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर में नेहा शर्मा का किरदार रहस्य से भरा हुआ है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती जाती है, उनका किरदार खौफनाक होता जाता है। इसमें हत्या, फरेब, धोखा और बदले का खेल है। टीजर की शुरुआत नेहा के बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में उतरने से होती है। वह एक किराएदार है। हर आदमी उनकी खूबसूरती पर मर-मिटने को तैयार है। इस...