ऑस्ट्रेलिया में जंगल की आग ने मचाया तांडव
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण में लगी बड़ी जंगल की आग का असर अब आवाजाही पर भी हो रहा है। आग की वजह से इलाके में सड़कें बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही आस-पास के शहरों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। हालात का आकलन करते हुए इसकी तैयारी पहले ही कर ली गई थी। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के डिपार्टमेंट ऑफ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (डीएफईएस) ने शुक्रवार सुबह जारी एक अलर्ट जारी कर कहा कि राज्य के दक्षिणी कोस्ट पर पर्थ से 420 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क में लगी आग से जान और घरों...