Women first World Cup

  • भारत की विश्व विजय

    महिला क्रिकेट में भारत का चैंपियन बनना एक युगांतकारी घटना बन सकती है। यहां से संभव है कि मुख्य मुकाबले की धुरी उसी तरह खिसक जाए, जैसा पुरुष क्रिकेट में वेस्ट इंडीज के उदय के साथ 1970 के दशक में हुआ था। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार उस शिखर पर विजय पताका लहराया है, जिसके करीब पहुंचने के बाद दो बार (2005 और 2017 में) वो वहां से फिसल गई थी। 2017 का दर्द तो अब तक भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में है, तब मंजिल से कुछ कदम पहले तक मजबूती से पहुंचने के बाद अचानक टीम...