भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का आगाज 16 अक्टूबर से
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी करने जा रही है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला 16 अक्टूबर से शुरू होगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले शाम सात बजे से खेले जाएंगे। श्रृंखला का पहला मैच 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा एवं अंतिम मुकाबला 20 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंच चुकी है और सोमवार से स्टेडियम में अभ्यास शुरू करेगी। वहीं, जिम्बाब्वे की महिला टीम...