सर्वजन पेंशन योजना
भ्रष्टाचार सूचकांक में भारत जस का तस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले पिछले साढ़े पांच साल से दावा कर रहे हैं कि वे न खाएंगे न खाने देंगे पर हकीकत यह है कि भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय सूचकांक में भारत की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। ग्लोबल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स यानी वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2019 में भारत की रैंकिंग में कोई सुधार नहीं हुआ है। वह 2018 की तरह ही 78वें पायदान पर बना हुआ है। निष्पक्ष रूप से दुनिया भर के स्तर पर भ्रष्टाचार का आकलन करने वाली संस्था ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशन की ओर से जारी हालिया सर्वे के मुताबिक, भारत का इंडेक्स में कुल स्कोर 41 रहा और वह 78वें स्थान पर है। 2017 के इंडेक्स में वह 40 अंक के साथ 81वें स्थान पर था। इससे पहले 2016 में भारत इस इंडेक्स में 79वें स्थान पर था।इस बार दिलचस्प बात यह रही कि भारत के साथ-साथ चीन, घाना, बेनिन और मोरक्को भी 78वीं रैंक पर हैं।पड़ोसी देश पाकिस्तान की रैंकिंग 120 रही। इस इंडेक्स में सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के मामलों में 180 देशों को रखा गया था। इंडेक्स शून्य से एक सौ के पैमाने का उपयोग करता है, जहां शून्य सबसे अधिक भ्रष्ट को दिखाता है वहीं, नंबर 100 बहुत भ्रष्टाचारमुक्त… Continue reading भ्रष्टाचार सूचकांक में भारत जस का तस

ट्रम्प ने फिर कश्मीर पर ‘मदद’ की पेशकश की

दावोस। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वाशिंगटन कश्मीर मामले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच घटनाक्रम पर ‘करीबी नजर ’ बनाए है। साथ ही उन्होंने एक बार फिर दोनों पड़ोसी देशों के बीच इस विवाद को सुलझाने में ‘मदद ’ करने की पेशकश की।  विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक में हिस्सा लेने यहां पहुंचे ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ निजी बैठक से पहले पत्रकारों से कहा कि व्यापार और सीमा विवाद दोनों ही चर्चा के महत्वपूर्ण बिंदु हैं। जबकि खान ने कहा कि उनके लिए, अफगानिस्तान सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रम्प ने खान से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मौजूदा कश्मीर मुद्दे पर बातचीत करेंगे। ट्रम्प के आगामी सप्ताह में भारत दौरे पर आने की संभावना है। राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो चल रहा है, अगर हम मदद कर सकते हैं, तो हम निश्चित तौर पर करना चाहेंगे। हमने इस पर करीबी नजर बना रखी है और मेरे दोस्त के साथ यहां होना गर्व की बात है। ‘मेरे दोस्त’ का संबोधन उन्होंने इमरान खान के लिए दिया। वहीं खान ने कहा कि पाकिस्तान-भारत… Continue reading ट्रम्प ने फिर कश्मीर पर ‘मदद’ की पेशकश की

वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक में कमलनाथ की उद्योगपतियों से चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक के दौरान 21 जनवरी को महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर

भारत जेंडर गैप इंडेक्स में 112वें स्थान पर खिसका

भारत को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स (वैश्विक लिंग अंतर सूचकांक)2020 में दुनिया भर के 153 देशों के बीच 112वां स्थान मिला है।

और लोड करें