वृंदावन: यमुना नदी में पलटी नाव, 6 पर्यटकों की मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में बने पीपा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई है। हादसे में 6 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोगों के लापता होने की आशंका है। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीएम योगी ने मथुरा हादसे पर दुख व्यक्त किया है। वृंदावन में यमुना नदी में दोपहर में पर्यटकों को ले जा रही एक नाव अचानक से पलट गई, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और...