निजी कारणों के चलते यश दयाल आईपीएल 2026 से बाहर
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिससे पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज यश दयाल निजी कारणों के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। आरसीबी 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के साथ अपना अभियान शुरू करने जा रही है। दयाल का ट्रेनिंग सेशन से नदारद रहना और टीम बस के पोस्टर पर उनकी तस्वीर का न होना, पहले ही उनके बाहर होने की अफवाहों को हवा दे चुका...