यश कुमार-निधि झा की वेडिंग एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने शेयर किया खास पोस्ट
भोजपुरी सिनेमी की लोकप्रिय कपल अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री निधि झा शनिवार को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री निधि झा ने इंस्टाग्राम के जरिए पति यश कुमार के लिए प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक रही है। अभिनेत्री ने तस्वीरें पोस्ट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, "आप मेरी ताकत और सुकून हैं। साथ में बिताए ये चार साल हमारे जीवन के सबसे खूबसूरत साल रहे हैं। इन...