भाजपा से निकाले यतनाल नई पार्टी बनाएंगे
भारतीय जनता पार्टी से निकाले गए बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने नई हिंदू पार्टी बनाने का संकेत दिया है। यह कर्नाटक भाजपा की खासियत है कि उसके निकाले गए नेता पार्टी बनाते हैं या पार्टी से नाराज होकर जो नेता अलग होते हैं, वे भी पार्टी बनाते हैं और थोड़े समय अलग राजनीति करने के बाद वापस भाजपा में लौट आते हैं। तभी पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके बेटे प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र का विरोध कर रहे यतनाल को छह साल के लिए पार्टी से निकाला गया तभी यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि वे अलग पार्टी बनाएंगे। कर्नाटक...