Year 2024

  • वर्ष 2024 का राजनीतिक सूत्र क्या है?

    year 2024: दुनिया भर में अंग्रेजी शब्दकोष के लिए वर्ष के शब्द चुने जाते हैं। जैसे ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘ब्रेन रॉट’ को वर्ष का शब्द चुना है। जब से इसे वर्ष का शब्द चुना गया है, इसके बारे में जानने के लिए करोड़ों लोगों ने इसे सर्च किया। भले ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इसे वर्ष 2024 का शब्द चुना लेकिन असल में यह शब्द समकालीन समय की वास्तविकताओं का प्रतीक शब्द है। जिस तरह से सोशल मीडिया का कंटेंट देखने पर अरबों घंटे बरबाद हो रहे हैं उससे औसत दिमाग सड़ जाने की स्थिति में ही पहुंच गया है। ‘ब्रेन रॉट’...

  • राष्ट्र, धर्म और प्रगति की कसौटी वाला वर्ष…

    20 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर का उद्घाटन करके सनातनधर्मियों का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर अयोध्या से उठा जयघोष पूरे विश्व में गुंजायमान हुआ। यह सनातन धर्म के पांच हजार साल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गौरवशाली उपलब्धियों में से एक है। सहस्त्राब्दियों तक इस क्षण का स्मरण किया जाएगा और 2024 का वर्ष भी याद रखा जाएगा। वर्ष 2024 का प्रारंभ जिस सकारात्मकता, राष्ट्र व धर्म की विशिष्ट उपलब्धि, राजनीतिक विजय और विकास की संभावनाओं के साथ हुआ था उसका समापन भी वैसी ही सकारात्मकता के...

  • 2024: अविश्वास स्थापना वर्ष!

    यों 2024 की कई पहचान है। बतौर ‘वर्ष पुरूष’ गौतम अडानी हैं। अयोध्या का राम मंदिर है। नरेंद्र मोदी का प्रकट दैवीय अवतार है। मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना है। विपक्ष का आईसीयू से बाहर निकलना है। मगर राष्ट्र राज्य की दीर्घकालीन सेहत के नाते 2024 का अर्थ ‘शंकालु भारत’ है! सन् 2024 ने 140 करोड़ लोगों के जेहन में यह अविश्वास स्थापित किया है कि ‘कुछ न कुछ तो गड़बड़ है’! यह जुमला गुरूवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सुनाई दिया। यह जुमला उस भावना, उस अविश्वास का प्रतीक है जो हरियाणा, महाराष्ट्र और उपचुनाव नतीजों...