यमन में अमेरिकी हवाई हमलों में 53 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
Yemen Airstrike : यमन की राजधानी सना में रातभर हुए अमेरिकी हमलों में पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत कम से कम 53 लोग मारे गए। हूती द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अमेरिका ने यमन के ईरान समर्थित हूतियों विद्रोहियों के खिलाफ अपने हमलों को तेज कर दिया है। शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के साथ 'एकजुटता' में लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर हमला करने वाले विद्रोहियों के खिलाफ 'अत्यधिक घातक बल' का उपयोग करने की शपथ ली। यमन की राजधानी सना और अन्य क्षेत्रों में कई...