तन-मन के लिए क्यों जरूरी है योगासन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच भारत सरकार का आयुष मंत्रालय सोशल मीडिया पर लगातार जागरूकता फैला रहा है। अपने लेटेस्ट पोस्ट में मंत्रालय ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, थकान और मानसिक असंतुलन आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में योगासन तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे आसान, प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, योगासन सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं हैं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का बेहतरीन माध्यम हैं। नियमित अभ्यास से शरीर लचीला और मजबूत बनता है, जबकि मन शांत और संतुलित...