बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति ने प्रदेश को निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया है। बुलडोजर अब उत्तर प्रदेश का ब्रांड बन चुका है। यहां बुलडोजर और ट्रैक्टर बनेंगे तो देश-विदेश में इनकी मांग अपने आप बढ़ेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सीएनएच इंडस्ट्रियल के नए ट्रैक्टर निर्माण संयंत्र की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1200 करोड़ ...