य़ूथ कांग्रेस पर कार्रवाई से मिसाल बना रही है सरकार
केंद्र सरकार और उसके अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस कमाल कर रही है। एआई समिट में कपड़े उतार कर यूथ कांग्रेस के नेताओं ने जो प्रदर्शन किया था उसे सरकार ने किसी बड़े आतंकी हमले की तरह लिया है। कांग्रेस के नेता ठीक ही आरोप लगा रहे हैं कि पुलवामा हमले की जांच से ज्यादा तत्परता इस प्रदर्शन को लेकर दिखाई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने पूरे देश में जांच और छापेमारी की है। यूथ कांग्रेस के नेता राजधानी दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश तक से गिरफ्तार किए गए हैं। कथित रूप से इस प्रदर्शन की...