बिहार में युवा वोट पर किसका ध्यान है!
बिहार में महिला वोट की चर्चा होती है। प्रवासी वोट की भी चर्चा होती है। मुस्लिम और यादव को लेकर तो माई समीकरण बना हुआ है। अति पिछड़ा वोट की बात भी होती है और यहां तक कि सिर्फ नौ फीसदी आबादी वाले सवर्ण वोट की भी चर्चा होती है। लेकिन युवाओं की बात अलग से कोई नहीं करता है। कुछ समय पहले चिराग पासवान ने जरूर कहा था कि वे भी एक एमवाई समीकरण पर काम कर रहे हैं, जिसमें एम का मतलब महिला और वाई का मतलब युवा है। लेकिन चूंकि बातों के अलावा चिराग पासवान कभी कुछ...