Yuri Gagarin

  • अंतरिक्ष में भोजन करने वाले पहले इंसान थे यूरी गागरिन

    12 अप्रैल 1961 को सोवियत अंतरिक्ष यात्री (कॉस्मोनॉट) यूरी गागरिन ने 'वोस्तोक-1' मिशन के जरिए न केवल अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले मानव होने का गौरव हासिल किया, बल्कि वे शून्य गुरुत्वाकर्षण (जीरो ग्रेविटी) में भोजन करने वाले पहले व्यक्ति भी बने। पृथ्वी की परिक्रमा के दौरान गागरिन ने एल्युमिनियम ट्यूब की मदद से 'बीफ और लिवर पेस्ट' को सीधे अपने मुंह में निचोड़कर खाया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नासा) के अनुसार, गागरिन ने मीठे के तौर पर 'चॉकलेट सॉस' का भी इसी तरह स्वाद लिया। यह प्रयोग विज्ञान के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण था, क्योंकि इसने साबित कर...