एचपी ने भारत में पेश किया जेडबुक अल्ट्रा जी3ए
पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एचपी ने बुधवार को भारत में 16 इंच का लैपटॉप जेडबुक अल्ट्रा जी3ए पेश करने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि यह एक थिन-एंड-लाइट मोबाइल वर्कस्टेशन है। इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), अभियांत्रिकी, डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत 2,89,990 रुपये है, जिस पर कर का भुगतान अलग से करना होगा। इसमें एएमडी रायजेन एआई मैक्स प्लस प्रो प्रोसेसर है। वर्कस्टेशन जैसी परफॉर्मेंस, उच्च मेमोरी क्षमता और स्थानीय एआई क्षमता इसकी खूबियां हैं। एआई एप्लिकेशन बनाने, जटिल उत्पाद अभियांत्रिकी, इमर्सिव एक्सपीरियंस डिजाइन और उच्च रिजॉल्यूशन...