सितंबर में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) सितंबर में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की मेजबानी करेगी। इस दौरान तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है। यह एक दशक से भी ज्यादा समय में ऑस्ट्रेलिया का इस देश का पहला वनडे दौरा होगा। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा, जिसके बाद 18 मैच को दूसरे मैच का आयोजन होगा। सीरीज का अंतिम मैच 20 सितंबर को आयोजित होगा। सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। यह सीरीज आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी को लेकर जिम्बाब्वे के लिए एक अहम हिस्सा है, जिसकी...