Zimbabwe

  • टी20 विश्व कप 2026 : ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखाकर सुपर-8 में जाना चाहेगा जिम्बाब्वे

    टी-20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की लगातार हार के बाद टूर्नामेंट ने बेहद रोमांचक मोड़ ले लिया है। कंगारूओं की इस स्थिति ने आज का दिन विश्व कप में बेहद रोमांचक बना दिया है, जहां तीन मुकाबले खेले जाने हैं और सबकी नजरें आयरलैंड और जिम्बाब्वे के मैच पर रहेंगी।  दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को अपने ग्रुप चरण अभियान में पहले जिम्बाब्वे से अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी, और फिर 16 फरवरी की रात श्रीलंका के खिलाफ भी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब समीकरण यह है कि यदि आज होने वाले मुकाबले में...

  • 3 मौके, जब ‘वर्ल्ड कप’ में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर किया

    जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से मात देकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। यह क्रिकेट इतिहास में पांचवां ऐसा मौका है, जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जीत दर्ज की। इस टीम ने अब तक दो बार टी20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है, जबकि 3 मौकों पर वनडे फॉर्मेट में उसे हराया है। जिम्बाब्वे ने तीसरी बार वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 1983 और टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जीत दर्ज की थी।  वनडे वर्ल्ड कप 1983: नॉटिंघम में...

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि 2 में से 1 मैच गंवाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है।  शुक्रवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इस टीम को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.3 ओवरों में 61 रन जुटाए। मारुमानी 21...

  • 22 साल बाद इंग्लैंड में ऐतिहासिक टेस्ट वापसी के लिए तैयार जिम्बाब्वे

    Zimbabwe : जिम्बाब्वे 22 साल के लंबे अंतराल के बाद इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच खेलेगा, जब वह 22 मई से ट्रेंट ब्रिज में बेन स्टोक्स की टीम से एकमात्र मैच खेलेगा।  इंग्लैंड नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहेगा, जबकि जिम्बाब्वे हाल ही में बांग्लादेश में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद जीत के साथ इंग्लैंड में वापसी का जश्न मनाने की उम्मीद करेगा। जिम्बाब्वे ने आखिरी बार 2003 में टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां मेजबान टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। इससे पहले, दोनों टीमें 2000...