Zonal Squad

  • जोनल स्क्वाड में स्मृति मंधाना, जेमिमा और शेफाली की एंट्री

    सीनियर महिला इंटर-जोनल टी20 ट्रॉफी 2026 की शुरुआत मंगलवार से होगी, जिसमें छह टीमें गुवाहाटी, असम में खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। फाइनल मैच 4 दिसंबर को खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत के छह भौगोलिक क्षेत्रों (जोन) का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला क्रिकेटर हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टी20 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे, जिनमें 15 लीग-स्टेज मैच और एक फाइनल शामिल है। वेस्ट जोन मौजूदा चैंपियन है। उन्होंने 2025 के फाइनल में नॉर्थ जोन को 25 रनों से हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वेस्ट जोन की टीम...