Dengue Fever:- वियतनाम की राजधानी हनोई जल्द ही डेंगू बुखार का केंद्र बन सकती है, स्थानीय मीडिया ने देश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरियालॉजी, पैरासिटोलॉजी और एंटोमोलॉजी का हवाला देते हुए बुधवार को यह जानकारी दी। स्थानीय समाचार पत्र वियतनाम न्यूज ने संस्थान के कीट विभाग का हवाला देते हुए बताया कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में देश के उत्तरी क्षेत्र में डेंगू के मामलों में बदलाव देखा गया है और इन मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
स्थानीय समाचार पत्र वियतनाम न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इस साल की शुरुआत से शहर में डेंगू बुखार के लगभग 400 मामले दर्ज किए गए हैं, जो साल-दर-साल पांच गुना वृद्धि दर्शाता है और मामलों की संख्या बढ़ रही है। इसी अवधि में पूरे देश में डेंगू बुखार के लगभग 40,000 मामले दर्ज किए गए, जिनमें आठ मौतें भी शामिल थीं। अखबार ने बताया कि कई इलाकों में इसका प्रकोप बढ़ रहा है और इस साल इसके जटिल रूप से विकसित होने की आशंका है।
कीट विभाग के प्रमुख गुयेन वान डंग के अनुसार वर्तमान डेंगू बुखार का प्रकोप प्रसार का कोई एक निधार्रित चरित्र नहीं दिखा रा है अब अलग अलग क्षेत्र के मौसम के अनुसार यह अलग-अलग तरह से प्रकोप दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि डेंगू बुखार को रोकना और नियंत्रित करना एक जटिल कार्य है जो न केवल स्वास्थ्य देखभाल कार्यबल और स्थानीय अधिकारियों पर ही नहीं बल्कि जनता की जागरूकता पर भी निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि सबसे प्रभावी रोकथाम का तरीका मच्छरों के काटने से बचना और गंदे पानी को हटाने सहित मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखना है। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


